दो युवकों ने शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों के साथ किया रेप, दोनों गिरफ्तार

दो युवकों ने शादी का झांसा देकर दो सगी बहनों के साथ किया रेप, दोनों गिरफ्तार









गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ दो युवको ने शादी का झांसा देकर काफी दिनों से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


झंगहा क्षेत्र के दो युवक मुकेश व हिमांशु एक गांव की दो सगी बहनों के साथ शादी का झांसा दिया था। दोनों बहने उनके जाल में फंस गई। दोनों युवक काफी दिनों से उनके साथ दुष्कर्म भी किए थे।


बाद में शादी से इनकार कर दिया तो दोनों बहनों ने परिवारीजनों को जानकारी दी। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद झंगहा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 ,504 तथा 506 के तहत केस दर्ज किया और क्षेत्र के नई बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।